कोईलवर: कोईलवर पीएसएस से मंगलवार को 6 घंटे बिजली रहेगी बंद, जेई ने दी जानकारी
33 केवी परेव–कोईलवर फीडर में मेंटेनेंस कार्य के कारण मंगलवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कनीय अभियंता प्रभात कुमार ने मंगलवार सुबह 9 बजे जानकारी दी कि मंगलवार सुबह11:00 से शाम 5:00 तक कोईलवर पीएसएस के सभी 11 केवी फीडरों से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। इस दौरान कोईलवर नगर पंचायत सहित धनडीहा, कुल्हड़ियां सहित आसपास के क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी