कोईलवर: गोपालपुर पंचायत में दो दिवसीय जैविक खेती पर कृषक प्रशिक्षण का आयोजन
कोइलवर प्रखंड के गोपालपुर पंचायत में सोमवार को जिला स्तरीय दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का विषय जैविक एवं प्राकृतिक खेती रहा, जिसमें किसानों को रासायनिक उर्वरकों के विकल्प और टिकाऊ कृषि पद्धतियों की जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर रविश रंजन ने जैविक उपायो के उपयोग पर विस्तार से बताया। कार्यक्रम शाम के 5:00 बजे तक चला।