मेहदावल तहसील क्षेत्र में विद्युत विभाग के विभिन्न विकासात्मक विषयों पर नगर विकास मंत्री एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से मेहदावल के विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने बुधवार दोपहर 3:00 बजे लखनऊ कार्यालय पर मुलाकात की है वही नगर पंचायतो में जल निकासी, मार्ग, सुंदरीकरण, विद्युत उपकेंद्र जैसे तमाम समस्याओं को लेकर पत्र दिया गया है।