पिठोरिया थाना क्षेत्र स्थित चंदवे रोड के पास सोमवार शाम करीब छह बजे सड़क हादसे में दो बाइक सवार घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार पिठोरिया थाना क्षेत्र स्थित चंदवे रोड के पास तेज गति से जा रहे पिकअप वैन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दो बाइक सवार घायल हो गए। हादसे के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।