पूर्व विधायक रेखचंद जैन और शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेसजन धान खरीदी केंद्रों के निरीक्षण पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान कई केंद्रों में भारी गड़बड़ी सामने आई। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में किसानों को धान बेचने भटकना पड़ रहा है और खरीदी प्रक्रिया अव्यवस्थित हो चुकी है।