बदायूं: रेलवे स्टेशन के निकट सड़क पर नीम का पेड़ गिरा, एक बच्चा घायल हुआ और कई मोहल्लों की बिजली बाधित हुई
Budaun, Budaun | Mar 30, 2026 बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के निकट सड़क पर नीम का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से एक बच्चा दब गया। आसपास के लोगों ने बच्चें को निकाला। लेकिन उसके थोड़ी चोट आई। नीम का पेड़ गिरने से सड़क पर मार्ग अवरूद्ध हो गया। वहीं रेलवे स्टेशन के यात्रियों को निकालने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें दूसरे रास्ते से होकर जाना पड़ रहा है।