गोहरगंज: मंडीदीप में गायत्री परिवार का दीपावली महोत्सव, बिटिया आयुषी को राष्ट्रपति सम्मान मिलने पर नगर परिषद अध्यक्ष ने दी बधाई
मंडीदीप। नगर में गायत्री परिवार द्वारा आयोजित दीपावली महोत्सव में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्र अग्रवाल विशेष रूप से सम्मिलित हुए। उन्होंने उपस्थित सभी नागरिकों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर उन्होंने बिटिया आयुषी को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किए जाने पर भी बधाई और शुभकामनाएं दी।