पश्चिम चंपारण के डुमरिया स्टेट में पारिवारिक कलह का मामला उस समय सुर्खियों में आ गया जब स्टेट की बहू मोहिता शाही को उनके ही ससुरालवालों ने बच्चों समेत घर में घुसने नहीं दिया। बताया जा रहा है कि, शुक्रवार को दोपहर से लेकर देर शाम तक मोहिता अपने दो छोटे बच्चों के साथ ससुराल के दरवाजे पर खड़ी रहीं, लेकिन घर का दरवाजा तक नहीं खोला गया।