लौरिया: मठिया गांव में 36 घंटों में 5 लोगों की संदिग्ध मौत, परिजन शराब से मौत की आशंका जता रहे हैं
लौरिया मे 36 घंटो में पांच लोगों की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है। वहीं परिजन शराब और गांजा पीने से मौत की बात कह रहे है।घटना जिले के लौरिया थानाक्षेत्र के मठिया गांव की है। मृतको मे मठिया गांव निवासी उमेश चौधरी के बेटे मनीष चौधरी 22 वर्षीय तथा स्व.कपिल चौधरी के बेटे सुरेश चौधरी 42 वर्षीय है। दोनो आपस मे चाचा भतिजा बताए जा रहे है।