लौरिया: लौरिया चीनी मिल के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत
शनिवार की सुबह लौरिया चीनीमिल के समीप बाइक चालक राजगीर मिस्त्री का बिजली के पोल लदे ट्रक के चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान थानाक्षेत्र के सुअरछाप गांव निवासी पुरन राम के पुत्र भटकुन राम के रूप में हुई है। भटकुन लौरिया से बगहा की ओर जा रहा था कि इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक के चपेट में आने से वह काफी जख्मी हो गया।