पूर्वी टुंडी: मैरानवाटांड़ गांव में चड़क पूजा धूमधाम से मनाई गई
पूर्वी टुंडी प्रखंड क्षेत्र के मैरानवाटांड़ गांव में चड़क पूजा धूमधाम से मनाया गया। शनिवार शाम करीब 5 बजे को उपवास के दिन सभी व्रती और श्रद्धालुओं ने मिलकर बाबा उचित नारायण मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान आसपास के गांव में काफी उत्साह देखा गया चड़क पूजा से मैरानवाटांड़ गांव व उसके आसपास के क्षेत्र में भक्ति का माहौल है।