सोनबरसा: सोनबरसा के डुमरा में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन, दिल्ली, बनारस समेत कई राज्यों के पहलवानों ने लिया भाग
लगमा पंचायत के डुमरा स्थित मां दक्षिणेश्वर काली पूजा समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय मेले में बुधवार शाम से दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता काली पूजा के अवसर पर आयोजित की गई है।दंगल का विधिवत उद्घाटन व्यापार मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ ललन जी और अन्य अतिथियों ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर देवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे मेलों