अरवल: 19 फरवरी को होने वाली बैठक में गांव-गांव में होर्डिंग और बैनर लगाए जाएंगे, जिला अध्यक्ष ने दी जानकारी
Arwal, Arwal | Feb 16, 2025 अरवल के गांधी मैदान में 19 फरवरी को आयोजित एनडीए जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने की। संचालन भाजपा जिला महामंत्री रामाशीष दास ने किया। बैठक में पार्टी जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक गांव में जगह-जगह पर होर्डिंग और बैनर लगाए जाएंगे