नदबई-हलैना सड़क मार्ग पर गांव खांगरी के पास ब्रेकर पर बाइक स्लिप होने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक सवार 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोट आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे भरतपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।