उदवंत नगर: बेलाउर बंगला के समीप चालक को लूट के इरादे से गोली मारने के मामले में पुलिस ने जांच तेज की, आरोपियों की तलाश शुरू
उदवंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलाउर बंगला के समीप बदमाशों के द्वारा एक चालक को लूट के नियत से गाड़ीरुकवा कर गोली मार दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित से मिलने के बाद जानकारी प्राप्त कर आगे की जांच प्रक्रिया करने में जुट गई है। पुलिस के द्वारा आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है ताकि जल्दी गिरफ्तारी हो सके।