पटना ग्रामीण: पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी पहुंचे पटना, कहा- राम मंदिर में पीएम मोदी का कोई योगदान नहीं
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी रविवार को पटना पहुंचे। ज्ञान भवन में आयोजित लॉ कॉन्क्लेव में शामिल हुए। वहीं, मीडिया से बातचीत के दौरान सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि राम मंदिर में पीएम मोदी का कोई योगदान नहीं है। उन्होंने इसके लिए कुछ नहीं किया।