पटना ग्रामीण: भाजपा और जनता दल यूनाइटेड के लिए बिहार की जनता ही माई बाप है : BJP ऑफिस में बोले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी
रविवार को भाजपा कार्यालय में मन की बात की कार्यक्रम के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए लालू प्रसाद पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद की पार्टी माई बाप की पार्टी है। वहीं, भाजपा और जनता दल यूनाइटेड के लिए बिहार की जनता ही माई बाप है।