#आजमगढ़ में सरकारी अस्पताल में मारपीट का आरोप सामने आया है। एक हादसे में घायल बुजुर्ग महिला अपने सूजे हुए हाथ का इलाज कराने बेटे के साथ अस्पताल पहुंची थी। आरोप है कि वहां डॉक्टर और सुरक्षाकर्मियों ने महिला की पिटाई कर दी और उसके बेटे को भी मारा। घटना के बाद मां-बेटे रोते हुए दिखाई दिए, महिला के हाथ में उसका टूटा हुआ चश्मा भी नजर आया। मामले का वीडियो सामने आने के बाद सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।