सहार: भोजपुर में नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत, चार दिनों तक चलने वाले इस व्रत का पवित्र अनुष्ठान आरंभ हुआ
Sahar, Bhojpur | Oct 25, 2025 भोजपुर जिले में आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत शनिवार को नहाय-खाय के साथ श्रद्धा और उत्साहपूर्ण माहौल में हुई। जिले के विभिन्न इलाकों में छठव्रतियों ने गंगा, सोन और स्थानीय तालाबों में स्नान कर व्रत की शुरुआत की।नहाय-खाय के दिन व्रतियों ने चावल, चने की दाल, कद्दू-लोकन सब्जी और पकोड़ी का प्रसाद ग्रहण कर शुद्धता और संकल्प के साथ महापर्व की शुरुआत की।