गोपालपुर गांव में बीती रात मगरमच्छ देखे जाने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।गांव निवासी वनकर्मी प्रेमचंद्र के घर के बाहर मगरमच्छ दिखाई देने पर ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी।जानकारी मिलते ही वन विभाग के दरोगा शिवम पांडे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।दरोगा शिवम पांडे के नेतृत्व में प्रेमचंद्र व रवि सहित टीम ने मगरमच्छ को पकड़ने के लिए रेस्क्यू