राठ कोतवाली क्षेत्र के सरसेड़ा माफ गाँव में 22 वर्षीय एक युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। जिसके बाद युवती की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे आनन फानन में इलाज हेतु राठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। जहां चिकित्सक ने युवती का प्राथमिक उपचार कर उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे उरई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।