पाली क्षेत्र के सलौनी गांव निवासी नेकपाल उर्फ नेकू की भैंस की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से पशुपालक परिवार में हड़कंप मच गया। उसने पशु चिकित्सा अधिकारी को फोन किया पर उसकी कोई मदद नहीं हुई, लेखपाल को बार-बार काल की पर फोन स्विच ऑफ जाता रहा। पीड़ित नेकू ने बताया कि सोमवार शाम को उसने भैंस को चारा खिलाने के बाद दूध निकालकर डेयरी में दिया।