फरीदपुर: घने कोहरे के बीच रोडवेज बस डिवाइडर से टकराई, चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला, सभी यात्री सुरक्षित
बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह शाहजहांपुर से बरेली जा रही रोडवेज बस टिसुआ चौराहे के पास डिवाइडर से टकरा गई। घना कोहरा होने के कारण दृश्यता बेहद कम थी। अचानक सामने आए मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बस चालक ने संतुलन खो दिया, लेकिन उसकी सूझबूझ से बस पलटने से बच गई। राहत की बात ये है कि सभी यात्री सुरक्षित रहे।