पटना ग्रामीण: बेऊर थाना क्षेत्र से चार अभियुक्त गिरफ्तार, 1050 ग्राम गांजा बरामद, गांजा जेल तक पहुंचाते थे
बेऊर थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मादक पदार्थ की खरीद बिक्री में संलिप्त 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार शाम 4:30 बजे मामले की जानकारी देते हुए एसपी वेस्ट भानु प्रताप सिंह ने बताया कि छापेमारी के दौरान लगभग 1050 ग्राम गांजा, 49 गोगो, इलेक्ट्रॉनिक तराजू समेत अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।