पटना ग्रामीण: NEET छात्रा की मौत मामले में SIT टीम तीसरी बार चित्रगुप्त नगर स्थित शंभू गर्ल्स हॉस्टल पहुंची, कर रही छानबीन
NEET की छात्रा की मौत मामले में मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे पटना के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र स्थित शंभू गर्ल्स हॉस्टल में एक बार फिर SIT की टीम जांच के लिए पहुंची। सचिवालय SDPO के नेतृत्व में SIT टीम ने हॉस्टल के अंदर दाखिल होकर करीब आधे घंटे तक गहन छानबीन की। जांच के दौरान हॉस्टल का ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया गया। छानबीन पूरी होने के बाद टीम ने हॉस्टल