देवघर: जसीडीह: सब्जी हटिया में मोटरसाइकिल सवार 3 अपराधियों ने एक वृद्ध से ₹1,40,000 की छिंतई की
जसीडीह मुखी बाजार की सब्जी हटिया पर मोटरसाइकिल सवार तीन अपराधियों ने एक वृद्धि से 1 लाख 40000 रुपए की छिंतई कर ली घटना के संबंध में बताया गया कि भोक्ताडीह गांव निवासी बदामी देवी अपनी पोती के तिलक समारोह आयोजित करने के लिए बैंक से रुपए निकासी करने के लिए आई थी उसमें भारतीय स्टेट बैंक जसीडीह से एक लाख रुपये और बैंक आफ इंडिया से ₹40 हजार की निकासी की ।