प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित पत्थर गिरजाघर के पास पांच कलाकारों ने मिलकर बनाया अनोखा सैंड आर्ट
Sadar, Allahabad | Sep 27, 2025
प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित पत्थर गिरजाघर धरना स्थल पर शनिवार संमय 4 बजे से पांच कलाकारों ने मिलकर अनोखी सैंड आर्ट प्रस्तुत की। कला का मुख्य विषय भगवान श्रीराम और रावण के बीच धर्म-अधर्म की लड़ाई रहा। जिसमें 'अधर्म पर धर्म की विजय' का संदेश दिया गया। कलाकारों ने चार ट्रैक्टर बालू का उपयोग कर रेत पर राम-रावण की झांकी उकेरी।