हरिपुर: पंचायत टोंटा में 3 महीने से बंद रास्ते को भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर सुकृत सागर ने खुलवाया, जनता ने ली राहत की सांस
Haripur, Kangra | Sep 17, 2025 बुधवार को मिली जानकारी के मुताबिक पंचायत टौंटा में पिछले तीन महीना से बंद पड़े रास्तों ने ग्रामीणों का जीना दूभर बना दिया था।स्थिति इतनी ज्यादा गंभीर हो गई थी की रास्ता बंद होने के कारण राशन डीपू तक सिविल सप्लाई का राशन भी नहीं पहुंच पा रहा था।लोगों ने बताया कि बीमार मरीज को भी उन्हें मजबूरी वश चारपाई पर उठाकर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ रहा था।