गुना नगर: बूढ़े बालाजी मंदिर पर मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव, भए प्रगट कृपाला दीनदयाला भजन गाकर किया कन्या भोज और भंडारे का आयोजन
गुना में बूढ़े बालाजी मंदिर पर 17 अप्रैल को श्रीराम जन्मोत्सव रामनवमी पर्व मनाया गया। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भगवान श्री राम के जन्मोत्सव पर महा आरती की गई। श्री राम के बाल रूप को पालना में बिठाकर झूला झुलाया। भजन और कीर्तन के बाद कन्या भोज कराया गया। और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।