पंडरिया: मानिकपुर मे 112 की तत्परता ने व्यक्ति की बचाई जान,पारिवारिक समस्या चलते फांसी लगाकर आत्म हत्या करने की कर रहा था कोशिश
मामला 21 फरवरी को पोंडी चौकी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम मानिकपुर का है। जहा एक व्यक्ति पारिवारिक समस्या के चलते घर के अंदर फांसी का फंदा लगाकर आत्म हत्या करने की कोशिश कर रहा था जिसकी सूचना 112 की टीम को मिला मौके पर डायल 112 टीम के आरक्षक सावत बांधेकर और चालक धनेश्वर साहू मौके पहुंचे और गांव वालो की मदद से दरवाजा खोलवा कर व्यक्ति की जान बचाया गया।