पंडरिया: अवैध शराब की बिक्री करने वाली एक 50 वर्षीय महिला को पंडरिया पुलिस ने 22 पौवा देशी शराब के साथ सौरापारा से किया गिरफ्तार
21 फरवरी को पंडरिया पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पंडरिया पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध कार्यवाही किया है।जिसमे पंडरिया पुलिस ने सौरापारा से एक महिला को 22 पौवा देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार महिला का नाम कमला बाई उम्र 50हैं।वही महिला के ऊपर पंडरिया पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।