जौनपुर: ट्रेजरी ऑफिस में एंटी करप्शन टीम ने 5000 रिश्वत के साथ क्लार्क को किया गिरफ्तार
गुरुवार की दोपहर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने ट्रेजरी ऑफिस के क्लर्क दयाराम गुप्ता को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पीड़ित की शिकायत पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वतखोर बाबू को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। पीड़ित संजय गुप्ता ने एंटी करप्शन ब्यूरो को जानकारी देते हुए बताया था एरियर के भुगतान के लिए बाबू द्वारा 5000 रुपए रिश्वत की मांग जा रही है