जौनपुर: बमैला गांव के पास दो बाइको की टक्कर में एक घायल भेजा गया हॉस्पिटल
बुधवार को बरदह थाना क्षेत्र के दुबरा लीलही के रहने वाले अनिल कुमार किसी कार्य वश जौनपुर जा रहे थे। जैसे ही बमैला गांव के पास पहुंचे तभी एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी । जिससे अनिल को काफी चोट आई वही उनकी बाइक भी क्षति ग्रस्त हो गईं। जबकि टक्कर मार कर बाइक सवार मौके से भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज हेतु सामुदायिक अस्पताल चोरसंड पर भेजवाया।