लाडपुरा: रावण का वध होते ही लगे श्रीराम के जयकारे, राष्ट्रीय दशहरा मेला में हुआ रामलीला का मंचन
Ladpura, Kota | Oct 3, 2025 132वें राष्ट्रीय मेला दशहरा 2025 में गुरुवार व शुक्रवार के मध्य रात 12 बजे को रामलीला में रावण वध का मंचन किया गया। रावण का वध होते ही पूरा दशहरा मैदान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। श्री राघवेन्द्र कला संस्थान की ओर से रामलीला का मंचन शुरू हुआ। इस दौरान पहले पाताल लोक में हनुमान जी के हाथों अहिरावण के मारे जाने की लीला का मंचन हुआ। उसके बाद भगवान राम और