रमना: रमना प्रखंड क्षेत्र में छठ पूजा की तैयारियाँ तेज, समितियाँ कर रही हैं साफ-सफाई और सजावट
Ramna, Garhwa | Oct 24, 2025 लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर रमना प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों पर तैयारियाँ जोरों पर हैं। प्रखंड मुख्यालय स्थित छठ पूजा समिति के सदस्यों ने युद्ध स्तर पर साफ-सफाई का कार्य शुरू कर दिया है। समिति के अध्यक्ष धनंजय प्रसाद गुप्ता ने शुक्रवार की सुबह करीब 7बजे बताया कि इस वर्ष भी समुचित टेंट, लाइट की व्यवस्था के साथ अस्थाई सूर्य भगवान की प्रतिमा स्थापित की