गोवर्धन: गोवर्धन में पूजा के लिए उमड़ने लगा जन सैलाब, बुंदेलखंड बांदा से ग्वाल वालों के भेष में पहुंचे लोग
दीपावली के दिन बुंदेलखंड बांदा से श्रद्धालु भक्तों का दल पद यात्रा करते हुए कृष्ण नगरी मथुरा पहुंचा। यहां गोवर्धन में गिरिराज महाराज की पूजा अर्चना कर सप्त कोसीय परिक्रमा लगाई। मानसी गंगा मुकुट मुखार विंद मंदिर में लाठियों के साथ भक्ति नृत्य करते नजर आए।