बभनी थाना क्षेत्र के बभनी बाजार चौराहे पर मोहर्रम के जूलूस के दौरान तेज रफ्तार कार के धक्के से दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार बभनी बाजार चौराहे पर मोहर्रम का जूलूस निकाला हुआ था।रविवार की सुबह लगभग 9 बजे अम्बिकापुर तरफ आ रही तेज कार ने जूलूस में किनारे खड़े दो लोगों को टक्कर मार दी।