भवानीपुर :- भवानीपुर थाना पुलिस ने लूट की एक घटना का सफल उद्भेदन करते हुए मुख्य आरोपी को लूटी गई टैब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र अंतर्गत सुपौली पंचायत के ब्रह्मज्ञानी वार्ड संख्या 10 निवासी चुल्हाई मुनि के पुत्र बभजन मुनि के रूप में की गई है।