सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में रविवार की सुबह 11,30 बजे करीब क्षमामूर्ति परम पूज्य आचार्य श्री विशदसागर जी महराज 8 पिच्छी ससंघ पहुंचे जहां उनकी भव्य आगवानी की गई। यहां बता दें कि आचार्य विशद सागर जी महाराज ने हटा से मंगल विहार किया था जो बामुरिया पटेरा से होते हुए कुंडलपुर पहुंचे। जहां महराज श्री की अगवानी हुई और महराज श्री ने बड़े बाबा के दर्शन किए।