करनाल: अवैध खनन रोकने को लेकर जिला प्रशासन सजग: खनन अधिकारी निरंजन लाल
Karnal, Karnal | Mar 4, 2025 अवैध खनन की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सजग है और ऐसे लोगों पर कड़ी नजर बनाए हुए है और अवैध खनन किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। प्रशासन का प्रयास है कि जिला में अवैध खनन करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। इस संबंध में खनन अधिकारी निरंजन लाल ने बताया कि एक डंपर को मधुबन थाने में सिज किया गया है।