सिसई: रांची-गुमला नेशनल हाईवे पर सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
Sisai, Gumla | Feb 10, 2025 सिसई थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने सोमवार दोपहर जानकारी देते हुए बताया कि पतिया करम टोली निवासी 19 वर्षीय आयुष खड़िया पिता सनिखा खड़िया की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई।यह घटना तब घटी जब मृतक और दूसरा युवक मोटरसाइकिल में रांची गुमला मार्ग में अपने घर की ओर जा रहे थे।उसी समय विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात हाईवा के द्वारा कुचई टोली मोड़ के पास टक्कर हो गया।