जमुई: जवाहर स्कूल के पास ई-रिक्शा से हो रही थी शराब तस्करी, उत्पाद पुलिस ने भारी मात्रा में शराब के साथ 2 को किया गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Jun 8, 2025 टाउन थाना क्षेत्र के जवाहर स्कुल के समीप से उत्पाद पुलिस ने शराब तस्करों द्वारा ई-रिक्शा के जरिए विदेशी शराब और देसी महुआ शराब की तस्करी की जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग (मध्य निषेध विभाग) की टीम ने कार्रवाई करते हुए न केवल भारी मात्रा में शराब जब्त की, बल्कि दो तस्करों को भी रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।