लोहरदगा: अग्रवाल महिला समिति ने लोहरदगा के होनहार लाल सत्य प्रकाश को सम्मानित किया
लोहरदगा के प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ. टी. साहू के सुपुत्र सत्य प्रकाश ने अपनी अद्भुत कला और प्रतिभा से मनोरंजन जगत में पहचान बनाई है। अग्रवाल महिला समिति ने उन्हें पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। समिति की अध्यक्ष ने मंगलवार शाम 6 बजे कहा कि सत्य प्रकाश ने साबित किया है कि जुनून और मेहनत से छोटा शहर भी बड़े सपनों की उड़ान भर सकता है।