बहराइच: मदरसा दारुल उलूम मसूदिया मिसबाहिया में आयोजित टीकाकरण कैंप में 93 हज यात्रियों का किया गया टीकाकरण
गुरुवार को सलारगंज स्थित मदरसा दारुल उलूम मसूदिया मिसबाहिया में हज यात्रियों के टीकाकरण को लेकर एक टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। इस संबंध में संचारी रोग व्यवस्था प्रभारी आफ़ाक़ अहमद ने गुरुवार शाम को बताया कि इस टीकाकरण कैंप के दौरान सलारगंज स्थित मदरसे में गुरुवार को 93 हज यात्रियों का टीकाकरण किया गया है।