रसूलाबाद के रजपुरवा निवासी महेंद्रबाबू ने सैनिकों के सम्मान में धर्मगढ़ बाबा मंदिर में भोलेनाथ का आशीर्वाद लेकर एक विशेष धार्मिक यात्रा की शुरुआत की। यह पैदल यात्रा बिठूर से गंगाजल भरकर औरैया जनपद के देवकली मंदिर तक दंडवत यात्रा के रूप में की जाएगी।यात्रा शुरू करने से पहले उन्होंने धर्मगढ़ बाबा मंदिर में पूजा अर्चना कर भोलेनाथ से सकुशल यात्रा की कामना की