अंता तहसील में धुलंडी का पर्व बुधवार को हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही मोहल्लों, कॉलोनियों और चौराहों पर रंग और गुलाल की धूम रही। महिला, पुरुष, युवा और बच्चों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं दीं तथा गले मिलकर सौहार्द का संदेश दिया। बुधवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार कई स्थानों पर देशभक्ति गीतों के साथ ‘भारत माता की जय...