रायडीह: रायडीह प्रखंड का हीरादह व शंख नदी तट पिकनिक के लिए लोगों को आकर्षित कर रहा है
Raidih, Gumla | Nov 23, 2025 रायडीह प्रखंड जंगल पहाड़ों और प्राकृतिक छटाओं से भरा हुआ है। प्रखंड के कई स्थानों में सैलानियों के लिए मनोरम दृश्य बिखरे पड़े हैं। नए साल में शंख नदी का तट लोगों को पिकनिक के लिए आकर्षित कर रहा है कल कल करती नदियाँ चारों ओर हरे भरे पेड़ पौधे जंगल और चट्टान क्षेत्र को आकर्षक बनाता है। लोग दोस्तों और परिवारों के साथ अभी से पिकनिक स्पॉट पहुंचने लगे हैं।