सारण के मरोड़ा थाना क्षेत्र के बाजितपुर भोरहो गांव में सिलेंडर विस्फोट से घायल हुए नौ लोगों में से तीसरे व्यक्ति की मौत हो गई है। पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में इलाज के दौरान 65 वर्षीय उमाशंकर सिंह ने दम तोड़ दिया। इस हादसे में अब तक कुल तीन लोगों की जान जा चुकी है, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है।