कटिहार: किसान चौक के पास दो बाइकों की टक्कर में दो घायल, अस्पताल में भर्ती
किसान चौक के समीप दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में दो युवक जख्मी हो गए। यह मामला रात आठ बजे का है। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों की देखरेख में घायलों का इलाज चल रहा हैं । इस घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।