बेगूसराय: जिला परिषद कार्यालय परिसर में DDC के खिलाफ कर्मियों ने किया प्रदर्शन, हुई तालाबंदी
जिला परिषद कार्यालय परिसर में डीडीसी सोमेश बहादुर माथुर के खिलाफ कर्मियों ने आज भी प्रदर्शन किया. इस दौरान अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के मुरारी मोहन ने बताया कि डीडीसी सोमेश बहादुर माथुर लगातार कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार और गाली गलौज करते हैं. इसी को लेकर जब आज प्रदर्शन किया गया तो डीडीसी के निर्देश पर जिला परिषद गेट पर तालाबंदी की गई.